बिहार

पटना में ‘बेटी’ को न्याय दिलाने की जंग! सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी बोले- आवाज दबाई जा रही

डेस्क:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पटना के एक हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग करने के कारण पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जिसका उद्देश्य इस मामले से जुड़ी आवाजों को दबाना है। उन्होंने कहा कि इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर खड़े रहे मेरे साथी सांसद पप्पू यादव जी। उनकी आज की गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से राजनीतिक प्रतिशोध है, जिसका उद्देश्य जवाबदेही की मांग करने वाली हर आवाज को डराना और चुप कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *