डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ बताया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह समझौता न केवल व्यापारिक बाधाओं को कम करेगा, बल्कि भारत के जमीनी स्तर के उद्यमियों और कामगारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
