डेस्क:महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य के 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चुनाव न केवल स्थानीय प्रशासन की दिशा तय करेंगे, बल्कि आगामी बड़े चुनावों के लिए भी एक लिटमस टेस्ट साबित होंगे।
