अन्य

उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना अन्तर्गत ऋण की स्वीकृति एवं वितरण हेतु कैम्प का आयोजन

दरभंगा। समाहरणालय अवस्थित डा बी आर अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, स्वप्निल उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं अन्तर्गत सरलतम ढंग से ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिए विशेष कैम्प का आयोजित। कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत किये गए ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं भुगतान की कार्रवाई विभिन्न बैंको के द्वारा करते हुए संबंधित लाभुको को ऋण स्वीकृति तथा भुगतान पत्र वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत 3 लाभुकों के बीच 19 लाख रूपये, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत 13 लाभुकों के बीच 74.60 लाख रूपये एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत 4 लाभुकों के बीच 4 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति विभिन्न बैंको के द्वारा दी गयी। उप विकास आयुक्त के द्वारा उपस्थित लाभुकों से उनके प्रस्तावित परियोजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई, उनका मोटिवेट और उत्साहवर्धन किया। कैम्प में उपस्थित विभिन्न बैंको के पदाधिकारी / प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि नये उद्योगों की स्थापना और रोजगार का सृजन बिहार सरकार के सात निश्चय-3 का एक महत्वपूर्ण घटक है। सरकार के इस अतिमहत्वकांक्षी योजना की सफलता हेतु बैंकर्स का भावी उद्यमियों के साथ सकारात्मक और सहयोगात्मक व्यवहार अत्यावश्यक है। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा ऋण स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी बैंकर्स से अनुरोध किया गया। यह भी बताया गया की पुनः अगले माह मार्च-2026 में इसी प्रकार ऋण भुगतान कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रणय कश्यप,सहायक उद्योग निदेशक, बिहार, पटना, राकेश कुमार अपर समाहर्ता विभागीय जांच दरभंगा सुरूची कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, दरभंगा, आग्रणी जिला प्रबंधक, दरभंगा, विभिन्न बैंको के वरीय पदाधिकारी / प्रतिनिधि एवं उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *