डेस्क:मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटने और नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। यह अशांति नेमचा किपगेन और लोसी दिखो के डिप्टी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के विरोध में शुरू हुई है।
