Health अंतरराष्ट्रीय उत्तर प्रदेश

विश्व कैंसर दिवस पर एसएसबी जवानों व महिलाओं को कैंसर व स्वास्थ्य पर दी गई विस्तृत जानकारी

श्रावस्ती (आई ए खान): विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में एसएसबी जवानों व महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग किया।

संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय भिनगा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता ने संदीक्षा सदस्यों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, संभावित कारणों, रोकथाम के उपायों और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। परामर्शदाता डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और जागरूकता के माध्यम से कैंसर से बचाव के प्रति प्रेरित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संदीक्षा अध्यक्षा प्रेरणा शर्मा ने किया। इस दौरान मोनिका, अनुराधा, एसीएमओ डॉ. कल्पना महादेव पाटिल आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *