अन्य

Bihar Congress Talent Hunt: बिहार कांग्रेस को प्रवक्ता, रिसर्चर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर की तलाश, युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका

पटना: बिहार में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने बड़ा अवसर दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में ‘टैलेंट हंट प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी प्रवक्ता, रिसर्चर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे अहम पदों के लिए योग्य और प्रतिबद्ध लोगों का चयन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखने वाले, आम जनता से जुड़े और जनसेवा के प्रति समर्पित युवाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसके लिए एक विशेष पैनल गठित किया गया है।

कांग्रेस इस प्रोग्राम के तहत हर जिले में पब्लिसिटी वॉलंटियर्स की नियुक्ति करेगी। साथ ही पार्टी की गतिविधियों और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाएंगे और जिला अध्यक्षों को जोड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किए जाएंगे।

टैलेंट हंट अभियान के तहत तीन प्रमुख पदों—प्रवक्ता, रिसर्चर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर पर फोकस किया जा रहा है। आवेदन के लिए कांग्रेस पार्टी ने QR कोड जारी किया है। पार्टी को उम्मीद है कि इस पहल से बिहार में युवाओं की एक मजबूत, सक्रिय और प्रशिक्षित टीम तैयार होगी, जो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगी।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *