उत्तर प्रदेश

गोली चलाने पर सवाल उठाने वालों से योगी ने ही कर दिया सवाल, ” पुलिस गोली खाये या गोली मारे’

डेस्क:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध और कानून व्यवस्था पर अपनी सरकार का रुख एक बार फिर साफ किया है। उन्होंने पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ बल प्रयोग का बचाव करते हुए कहा है कि यदि अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस को भी कानून के तहत जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हथियार इसीलिए दिए जाते हैं कि वह अपराधी का सामना कर सकें और कानून का पालन करा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अपराधियों को कानून उसी भाषा में समझाना होता है जिसे वे समझते हैं।मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कानून व्यवस्था को लेकर जन विश्वास बहाल करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि पहले अपराधी कानून का उपहास करते थे और आम लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ती थी। जब उन्हें राज्य की जिम्मेदारी मिली तो सबसे बड़ा लक्ष्य कानून व्यवस्था को मजबूत करना था। इसके लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई, जिसमें कानून को सब से ऊपर रखा गया और किसी के लिए भी अपवाद नहीं रखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अपनी ओर का व्यक्ति भी गलती करेगा तो उसे भी परिणाम भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *