पटना (आई ए खान) : बिहार के लिए आज का दिन काफी अहम है। बिहार का बजट आज सदन में पेश किया गया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने बताया है कि बिहार में चालू वित्त वर्ष 2025–26 का बजट 3.17 लाख करोड़ का था। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस 5 तत्वों पर हैं- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान।
नीतीश सरकार ने इन पांच तत्वों पर फोकस करने का लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि बिहार को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए इन चीजों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।
