अंतरराष्ट्रीय

होटल के कमरे में पहुंचे पुलिस अधिकारी और फिर हो गई गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

डेस्क: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की भीषण घटना हुई है। जॉर्जिया राज्य में अटलांटा के सबअर्बन इलाके में एक होटल के कमरे में हुई गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्विनेट काउंटी पुलिस विभाग के प्रमुख जेडी मैकक्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना स्टोन माउंटेन के पास Holiday Inn Express होटल में हुई, जो अटलांटा से करीब 25 मील (40 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित है।

पुलिस इस वजह से पहुंची थी होटल

पुलिस को एक क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर 2 अधिकारियों को होटल भेजा गया था। फ्रंट डेस्क क्लर्क के निर्देश पर अधिकारी संदिग्ध के कमरे में पहुंचे। संदिग्ध ने उन्हें अंदर बुलाया और बातचीत शुरू हुई। बातचीत को दौरान अचानक बिना किसी उकसावे के संदिग्ध ने हैंडगन निकालकर दोनों अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी। मारे गए अधिकारी की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप तमांग के रूप में हुई, जो नेपाली मूल के थे और पिछले साल (2025) पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। घायल अधिकारी का नाम डेविड रीड है जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को भी लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लगी है जिसकी पहचान 35 वर्षीय केविन एंड्रयूज के रूप में हुई है। एंड्रयूज जॉर्जिया का ही रहने वाला है। एंड्रयूज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, एंड्रयूज का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें पहले के कई मामले शामिल हैं। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (GBI) ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। GBI राज्य में अधिकारियों से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं की जांच करता है।

क्या बोले जॉर्जिया के गवर्नर?

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना कानून प्रवर्तन अधिकारियों के सामने आने वाले रोजाना खतरों की याद दिलाती है। उन्होंने उन सभी का आभार जताया जो अपने साथी नागरिकों की सुरक्षा के लिए खुद को खतरे में डालते हैं। पुलिस ने इसे बिना उकसावे वाला हमला करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *