राष्ट्रीय

असम में सत्ता में बैठे व्यापारी, केंद्र ने आदिवासियों को हाशिये पर धकेल दिया: हेमंत सोरेन

डेस्क:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्र और असम में सत्ता में बैठे लोगों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे “राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि व्यापारी” हैं और आदिवासी समुदाय को हाशिये पर धकेलकर केवल संसाधनों के दोहन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। असम के तिनसुकिया में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि चुनावी राज्य असम में चाय जनजातियों को राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने के बावजूद उपेक्षित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *