बिहार

बिहार इंटर और पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी नियम

डेस्क:आज यानी 2 फरवरी 2026 से देश के दो बड़े राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) और पश्चिम बंगाल बोर्ड (WBBSE) की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। लाखों छात्र अपनी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026
13 लाख से ज़्यादा छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट, क्लास 12 की परीक्षा में शामिल होंगे, जो राज्य भर में 1761 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो सेशन में होगी – पहला सेशन सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे।

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा; सुबह की शिफ्ट के लिए छात्रों को 9 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट के लिए छात्रों को 1:30 बजे तक पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *