Crime प्रादेशिक बिहार

नीट छात्रा की हत्या को सरकार ने माना ; सीएम नीतीश कुमार ने CBI जांच के लिए केंद्र को किया आग्रह

पटना (आई ए खान) : पटना के हॉस्टल में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को बिहार सरकार ने हत्या मानते हुए इस हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

बिहार सरकार में गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार ने मान लिया है कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। सम्राट चौधरी ने आज सुबह जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले की CBI जांच का आग्रह किया है, ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *