वायरल वीडियो

छपरा में इंसानियत शर्मसार ! मां को किसी ने नहीं दिया कंधा तो बेटियों ने उठाई अर्थी…

 

डेस्क : बिहार के छपरा से लगभग 22 किलोमीटर दूर मढ़ौरा के पास जवईनियां गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. गरीब महिला बबीता देवी की 30 जनवरी को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके पति रविंद्र सिंह का निधन डेढ़ साल पहले ही हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट में था. मां की मौत के बाद दोनों बेटियां गांव की गलियों में घर-घर भटकीं. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपनी मां की अर्थी को कंधा देने में मदद करने की गुहार लगाई, लेकिन ऐसा लगा जैसे लोगों के दिल पत्थर के हो गए हों. काफी देर बाद आखिरकार दो-तीन लोग आए, तब दो बेटियों और दो अन्य लोगों ने अर्थी को कंधा दिया. बेटियों ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं. इस दौरान बेटियों ने खुद ही चिता को आग दी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *