डेस्क:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों को तेज करते हुए राज्य के दक्षिणी हिस्से में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और उत्तरी हिस्से में संगठनात्मक बैठक करेंगे। शाह शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे थे।
