डेस्क:महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय एक अत्यंत संवेदनशील और ऐतिहासिक मोड़ आया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान लेने की तैयारी के तहत उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को मुंबई पहुंच गईं। वह अपने बेटे पार्थ के साथ तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं।
