डेस्क:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए प्रदूषण के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम सामने आए हैं। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, जनवरी 2026 पिछले पांच वर्षों में अब तक का दूसरा सबसे स्वच्छ जनवरी महीना दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल वायु गुणवत्ता में मामूली गिरावट भी देखी गई है।
