अन्य

डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान द्वारा चलाया दो दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान लोगो के बिच हेलमेट किया वितरण

दरभंगा। डॉ भीमराव अम्बेडकर संस्थान द्वारा आयोजित हुआ दो दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान सह हेलमेट वितरण कार्यक्रम,, जिसमें यातायात डीएसपी एवं यातायात थाना प्रभारी के उपस्थिति में लोगो को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया साथ ही बिना हेलमेट पहने लोगों को निशुल्क संस्थान के संस्थापक आदर्श कुमार के द्वारा हेलमेट वितरण कर जागरूकता चलाया गया ,,आमलोगों के साथ साथ एक ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मी जो बिना हेलमेट की गाड़ी चला रही थी उसका भी चालान काटा गया इससे साफ जाहिर होता है कि कोई भी रहे चाहे वो आम आदमी रहे या कोई भी पुलिस या पदाधिकारी गण हो सबको ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने पर चलान काटा जाएगा। संस्थान के संस्थापक आदर्श कुमार द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी को भी हेलमेट वितरण किया ,,और लोगों में यातायात नियम पालन करने के लिए अपील किया गया। वहीं मौके पर संस्थान के संस्थापक आदर्श कुमार, यातायात डीएसपी प्रकाश कुमार, यातायात थाना प्रभारी चंद्रोदय प्रकाश,संस्थान के वरिष्ठ सदस्य विजय मल्लिक युवा समाजसेवी रौशन गुप्ता सह संस्थापिका जगदंबिका कुमारी आदि कई लोग मौजूद रहे,,आपको बतादें की डॉ भीमराव अंबेडकर संस्था के द्वारा आगे भी निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा और सभी जन को ट्रैफिक के वनवे का नियम पालन करना करना आवश्यक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *