अन्य

यूजीसी अधिनियम लागू करने के खिलाफ दरभंगा में सवर्ण जाति ने काला कानून वापस लेने के लिए निकाला मशाल जुलूस दर्ज कराया विरोध प्रदर्शन

दरभंगा। भारत सरकार के द्वारा यूजीसी नियम लागू करने के खिलाफ दरभंगा के सवर्ण जाति के लोग काला कानून वापस लेने के लिए मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था जिस तरह भाजपा की सरकार को गोद में बैठ कर केंद्र में भेजे हैं उसी तरह सरकार से बाहर भी कर सकते हैं। उनके बच्चों के साथ खिलवाड़ करने का यह बहुत ही गंदा नियम लाया गया है जिसे वापस लेना होगा यदि वापस नहीं लेते हैं तो सड़कों पर उतरकर विरोध लगातार करते रहेंगे। ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि याद होगा मंडल आयोग बीपी सिंह के द्वारा लाया गया था उन्हें ऊंची जाति के लोग पूरी तरह उखाड़ फेंके थे। यदि काला कानून वापस नहीं लेते हैं तो ठीक उसी तरह नरेंद्र मोदी की सरकार को भी उखाड़ फेकेंगे। जब तक यह कानून वापस नहीं होगा तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे।

 

 

 

वही क्षत्रीय समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने कहा कि भाजपा के खिलाफ मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के द्वारा हमें अपराधी घोषित कर दिया गया है। हमारे बच्चे कॉलेज जाने के लायक नहीं रहेंगे। हमारे बच्चों को शिक्षा से रोकने के लिए यह कानून बनाया जा रहा है। उन्होंने सवर्ण जाति के लोगों को कसम खाने के लिए कहा जब तक यह काला कानून वापस नहीं होगा तब तक हम लोग भाजपा को वोट नहीं डालेंगे।

 

अवधेश कुमार चौधरी ने कहा स्वर्ण का बच्चा बच्चा नहीं है उसे आगे बढ़ने नहीं दिया जाए पेड़ के डाल की तरह उसे काट कर हटा देना उचित है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा काला कानून लाकर हम लोगों के ऊपर थोपने का कार्य किया जा रहा है। हम लोग लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध कर रहे हैं। मौके पर संजीव कुमार सिंह, चुनचुन सिंह, सुमन सिंह, डॉक्टर आनंद प्रकाश, चंद्र भूषण झा, रुणु झा, श्याम झा, डॉक्टर उद्भट्ट मिश्रा, पप्पू झा, बबलू झा, दीपक झा, रौशन झा, अभयानंद झा, सागर सिंह, प्रसून झा सहित दर्जन कार्यकर्ता मशाल जुलूस में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *