डेस्क:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान लेने वाले Learjet 45 विमान हादसे की जांच में एक चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, क्रैश से कुछ ही सेकंड पहले कॉकपिट क्रू के आखिरी शब्द “ओह शिट” (Oh Shit) थे। ये शब्द उस हताशा और अचानक आई आपदा को दर्शाते हैं, जिसे पायलट अंतिम क्षणों में भी नहीं टाल सके। यह हादसा तब हुआ जब दिल्ली की VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जा रहा Learjet 45 सुबह करीब 8:45 बजे बारामती के टेबल-टॉप एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग की दूसरी कोशिश के दौरान नीचे गिर गया। इस हादसे में 66 साल के पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, उनके अटेंडेंट और दो कॉकपिट क्रू, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शंभवी पाठक की मौत हो गई। जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि क्रू के आखिरी शब्द “ओह शिट” थे।
