उत्तर प्रदेश

नोएडा : यातायात पुलिसकर्मी को कार चालक ने 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा,मामला दर्ज

डेस्क:नोएडा थाना बीटा-दो क्षेत्र के पी-3 गोल चक्कर पर यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को बुधवार शाम को एक कार सवार ने टक्कर मार दी और 500 मीटर तक बोनट पर घसीटता ले गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गुरमीत चौधरी पी-3 गोल चक्कर पर ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान एक लाल रंग की कार वहां पहुंची और जब कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए कांस्टेबल ने छलांग लगाई, लेकिन वह कार की बोनट पर जा गिरे, इसके बावजूद चालक करीब 500 मीटर तक वाहन चलाता रहा। काफी शोर मचाने के बाद चालक ने गाड़ी रोकी, तब जाकर कांस्टेबल की जान बच सकी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *