डेस्क: भारत (India) और इज़रायल (Israel) के संबंधों में पिछले कुछ सालों में काफी मज़बूती आई है। दोनों देशों के संबंधों को और मज़बूत करने के सिलसिले में इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पिछले महीने भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उनका यह दौरा टल गया। हालांकि अब भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद इज़रायल जाने वाले हैं।
कब होगा पीएम मोदी का इज़रायल दौरा?
पीएम मोदी अगले महीने 27 फरवरी को इज़रायल जा सकते हैं। उनका यह इज़रायल दौरा दो दिवसीय हो सकता है। हालांकि अभी तक तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 27 और 28 फरवरी को इज़रायल दौरे पर रहेंगे। भारत में इज़रायली राजदूत रूवेन अज़ार (Reuven Azar) ने बताया है कि नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी इज़रायल दौरे पर जाने वाले हैं और उनकी यात्रा की तैयारियाँ चल रही हैं।
दूसरा इज़रायल दौरा
अगले महीने होने वाला पीएम मोदी का इज़रायल दौरा दूसरा मौका होगा जब वह इज़रायल जाएंगे। इससे पहले 2017 में वह इज़रायल गए थे।
