डेस्क: चीन के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी जनरल झांग यौशिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन थे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सबसे करीबी सैन्य सहयोगी माने जाते थे। इस खबर ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है।
चीन की रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि झांग यौशिया और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी लियू झेनली पर गंभीर अनुशासन और कानून उल्लंघन का संदेह है।
इस बीच, उनकी गिरफ्तारी की एक और बड़ी वजह सामने आई है। जिससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सेना में सेंध लगा दी है।
अमेरिका को खुफिया जानकारी देने का संदेह
सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना में नंबर दो अफसर का पोजीशन रखने वाले जनरल झांग पर देश के न्यूक्लियर हथियारों के प्रोग्राम की जानकारी अमेरिका को लीक करने और सरकारी कामों के लिए रिश्वत लेने का आरोप है। यह जानकारी आरोपों पर हुई एक हाई-लेवल ब्रीफिंग से परिचित लोगों ने दी है।
