दरभंगा (नासिर हुसैन)। भारतीय नाई समाज की जिला इकाई द्वारा लहेरियासराय स्थित कर्पूरी चौक पर भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर संगठन के अध्यक्ष सह संगठन मंत्री, बिहार अशोक कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर ठाकुर समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र एवं कर्पूरी चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें’, ‘जन-जन के नेता अमर रहें’, ‘भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जिंदाबाद’ के नारे लगते रहे। मौके पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के समाज व देश के लिए किए गए कार्यों एवं उनके महान व्यक्तित्व को याद किया। इस अवसर पर रामप्रीत ठाकुर, बीके सुमन, दिनेश ठाकुर, शिव कुमार ठाकुर, अजय ठाकुर, जीतेन्द्र ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, राम प्रताप ठाकुर, संजय ठाकुर, अरुण ठाकुर, महेश ठाकुर, दामोदर ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, कृष्ण देव ठाकुर, ओम नारायण ठाकुर, श्याम ठाकुर, संतोष ठाकुर, किरण ठाकुर, मदन ठाकुर, रामबहादुर ठाकुर, वैद्यनाथ ठाकुर, नारायण ठाकुर, राम बाबू ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, कृष्ण मोहन ठाकुर, रविंद्र कुमार ठाकुर, प्रो. हरि ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, छोटे ठाकुर, राज कुमार ठाकुर, राम कृष्ण ठाकुर, अधिवक्ता रमन, मिडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।