अन्य

नितिन नबीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गर्व की है बात : डॉ. धर्मशीला गुप्ता

दरभंगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है। बिहार के एक युवा नेता का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उनके विश्वास और मार्गदर्शन से बिहार को यह ऐतिहासिक अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जो मजबूत संगठनात्मक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता का शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक संस्कृति को दर्शाता है। एक समर्पित कार्यकर्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे संगठन के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।उल्लेखनीय है नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की घोषणा की गई। इससे पहले वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। सोमवार को पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन आने के बाद वे निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *