करनाल हरियाणा

सड़क सुरक्षा नियमों व कानूनों का पालन करना जरूरी:- रेनू सिलग

सड़क सुरक्षा नियमों व कानूनों का पालन करना जरूरी:- रेनू सिलग

करनाल, 23 जनवरी-  नेहरू युवा केंद्र करनाल और माय भारत द्वारा जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 17 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना था।
जिसके तहत आज  दिनांक 23 जनवरी 2025 को नेहरू युवा केंद्र करनाल एवं माय भारत के युवा स्वयंसेवकों ने करनाल शहर में अंबेडकर चौक, कुंजपुरा रोड, हॉस्पिटल चौक और सेक्टर 12 के चौक पर जाकर यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र करनाल की जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 17 जनवरी से 23 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया है। इसी के तहत स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें सर्दी के मौसम में वाहन ध्यानपूर्वक चलाना चाहिए। युवाओं ने बताया कि हम सुरक्षित तो पूरा परिवार सुरक्षित इस मानसिकता के साथ वाहन चलाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचे। जागरूकता अभियान में 18 वर्ष पूर्व बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, घायलों की सदैव मदद करने, इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देने, यातायात सिंग्नल तथा संकेत का पालन करने, वाहनों के पीछे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाने के साथ -साथ सदैव यातायात नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूक किया। यदि कोहरा पड़ रहा है तो रिफ्लेक्टर टेप वाहनों पर लगाने चाहिए क्योंकि यह दूर से चमकता है और हादसा होने से बचाव करता है। इसके अलावा सड़कों पर लगाई गई सफेद पट्टी के अनुसार ही वाहनों को चलाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि सड़कों पर दुर्घटना का शिकार होने से बचने के लिए लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए सड़क सुरक्षा नियमों व कानूनों का पालन जरूर करना चाहिए। माता-पिता को भी अपने बच्चों को बहुत कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के बारे में सिखाना चाहिए ताकि वे हमेशा सुरक्षित यात्रा कर सकें और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *