डेस्क :महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज यानी 15 जनवरी (गुरुवार) का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के 27 नगर निगमों के लिए आज मतदान हो रहा है, जिसमें देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) पर सबकी नजरें टिकी हैं। वर्तमान राजनीतिक समीकरणों में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन इन निकायों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
