डेस्क :दिल्ली आज 15 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी में आज इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहाँ न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। यह पिछले तीन वर्षों में जनवरी का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ‘शीत लहर’ (Cold Wave) की स्थिति की पुष्टि की है।
