अन्य

कुमार कपिलेश्वर सिंह ने दादी स्वर्गीय महारानी कामसुंदरी की समाधि को किया प्रणाम, कहा मंदिर बनाई जाएगी

दरभंगा। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा है कि माधवेश्वर परिसर में महारानी कामसुंदरी की समाधि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। सोमवार की देर रात दिल्ली से दरभंगा पहुंचे कुमार कपिलेश्वर सिंह मंगलवार को दरभंगा पहुंचे और माधवेश्वर परिसर जाकर अपनी दादी की समाधि को प्रणाम किया। उसके बाद वे सीधा कल्याणी निवास जाकर अपने बड़े भाई कुमार रत्नेश्वर सिंह से मुलाकात किया। कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा राज परिवार के साथ ही मिथिला एवं बिहार ने अपना अभिभावक खो दिया। हम सभी बहुत ही दुखी है। उन्होंने कहा हम अपनी पारिवारिक परंपरा को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। महारानी जी का श्राद्धकर्म पूरे परंपरा के अनुसार किया जायेगा। कुमार कपिलेश्वर सिह ने कहा महारानी काम सुंदरी की समाधि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जायेगा। कुमार कपिलेश्वर सिंह के दरभंगा आने के उपरांत हज़ारों की संख्या में लोग महारानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने कल्याणी निवास पहुचे। बेनीपुर के विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी, क्योटी के विधायक मुरारी मोहन झा, भाजपा नेता रंगनाथ ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना झा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीआईपी पार्टी बद्री पूर्वे , महारानी साहिबा द्वारा स्थापित कॉलेज महारानी कल्याणी महाविद्यालय परिवार के प्रतिनिधि एवं जिले के कई राजनेता कल्याणी निवास पहुंचे और कुमार कपिलेश्वर सिंह से मुलाकात की। महारानी के श्राद्धकर्म की व्यवस्था को लेकर कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कल्याणी आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में राज दरभंगा के प्रबंधक सह सचिव आशुतोष दत्ता, सहसचिव अमरकांत झा, मंजेश चौधरी, संतोष सिंह, बब्लू, राजीव प्रकाश मधुकर, प्रियांशु झा, कुमार निरुपम , जितेंद्र ठाकुर, सत्यम कुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, प्रियंका झा, राम कृष्ण लाल दास, सुनील राय , राजू मंडल, अशोक मंडल, रंजन शर्मा, मनोज साह, मुकेश झा, प्रभाकर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *