डेस्क :जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के उस पुराने लेकिन खतरनाक हथकंडे का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियार और विस्फोटक भेजकर शांति भंग करने की कोशिश की जाती है। हम आपको बता दें कि सांबा ज़िले में ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप की बरामदगी और जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र से संदिग्ध ‘नैनो ड्रोन’ का मिलना, इस बात का साफ संकेत हैं कि पाकिस्तान गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसर से पहले घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा था। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इन मंसूबों को पूरी तरह विफल कर दिया।
