
दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर गुरुवार को एक बार सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है। गुरुवार को दरभंगा टावर चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, मसरफ बाजार चौक, सहित कुछ अन्य जगह पर दरभंगा नगर निगम के धाबा दल ढाबा दल प्रभारी अनिल कुमार, यातायात थाना की पुलिस एवं नगर थाना की पुलिस के संयुक्त सहयोग से सड़क से अतिक्रमण हटाया गया एवं सड़क पर लगाने वाले वाहनों के फाइन काटे गए। अतिक्रमण हटाने गए टीम को देखकर लोग अपने-अपने दुकानों के सामान सड़क पर रखे हुए थे सड़क से हटाने लगे। बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों के भी चालान काटे गए। साथ ही कुछ दुकानदारों के भी चालान काटे गए। दरभंगा टावर से नीम चौक तक अतिक्रमण किया गया जिसमें कई दुकानों पर 5000 से 8000 तक का जुर्माना लगाया गया। जिसमें कई ने विरोध और बहस भी हुई फिर उसके बाद उन्होंने फाइन भरा और अपने सामान को सुरक्षित किया और आगाह किया गया कि आगे से ना लगे वरना इस बार फाइन लगा है सामान छोड़ा गया है लेकिन अगली बार सामान सहित फाइन भी लगेगा सामान भी जाएगा और फाइन भी लगेगा।