राष्ट्रीय

सरबजीत कौर पाकिस्तान जाकर बनी नूर हुसैन, अब हुई गिरफ्तार, किया जाएगा डिपोर्ट

डेस्क :पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने ननकाना साहिब क्षेत्र से भारतीय महिला सरबजीत कौर उर्फ नूर हुसैन और उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। वह नवंबर 2025 में एक धार्मिक आयोजन के लिए सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान गई थीं। उनके साथ उनके पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में ले लिया गया है। सरबजीत को अटारी सीमा के रास्ते भारत वापस भेजा जाएगा। सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए 1,932 सिख श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान गई थीं। उन्होंने अमृतसर से अटारी सीमा के रास्ते यात्रा की। यह समूह 10 दिनों तक पाकिस्तान में रुका और कई महत्वपूर्ण सिख स्थलों का दर्शन किया। अधिकांश श्रद्धालु 13 नवंबर को भारत लौट आए। सूत्रों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी में पाक की इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन ननकाना साहिब की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेरेवाली गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों को पुलिस स्टेशन सदर, ननकाना साहिब में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *