उत्तर प्रदेश

सुशासन और राष्ट्रवादी मिशन के लिये याद किया जाएगा कल्याण सिंह का कार्यकाल : योगी आदित्यनाथ

डेस्क :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए सोमवार को कहा कि राम भक्तों और संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी सत्ता का बलिदान करने वाले सिंह का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा जाना जाएगा। आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी सत्ता को अस्थिर करने की कोशिश की गयी और राम जन्मभूमि आंदोलन चरम की ओर बढ़ा तो सिंह ने राम भक्तों और संतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रभु श्री राम के प्रति अपनी सत्ता का बलिदान देने में कोई संकोच नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *