स्थानीय

बिहार: कल से मौसम बदलेगा करवट, सुबह शाम की ठंड के साथ दिनभर तेज धूप देगी राहत

 बिहार का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के मौसम में अगले दो-तीन दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने के मिलेगा। जहां सुबह मध्यम कोहरे के साथ लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा तो वहीं कड़ी धूप लोगों को राहत भी देगी।

मौसम विभाग ने बताया कि, 21 जनवरी से तेज धूप निकलने से दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि होगी।

 ठंड से फिलहाल राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। मंगलवार यानी 21 जनवरी को तापमान बढ़ने से ठंड में गिरावट आएगी, लेकिन पछुआ हवा के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। बिहार के अधिकतर जिलों में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने बताया कि, सुबह और शाम में कनकनी बनी रहेगी। वहीं अगर 22 जनवरी की बात करे तो विभाग ने जानकारी दी कि, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं 26 जनवरी के आसपास न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी।

मौसम के बदलते मिजाज से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

बिहार के मौसम के मिजाज में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम के मिजाज से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मौसम के मिजाज ने कई बार मौसम विभाग के अनुमा को भी गलत ठहरा दिया। लोगों को कभी ठंड तो कभी कोहरा और कभी कड़ी धूप देखने को मिल रही है। दिन में धूप तो शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ने लगती है, जो सुबह तक जारी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *