राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साहित्यिक पुरस्कार मिलने पर लेखिका सुबी ताबा को बधाई दी

डेस्क :अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रख्यात लेखिका सुबी ताबा को लघु कहानी संग्रह ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिक्शन श्रेणी में ‘रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान 2025’ मिलने पर शनिवार को बधाई दी। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ द्वारा स्थापित यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शुक्रवार को चेन्नई में एक समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन द्वारा प्रदान किया गया। खांडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबी ताबा को ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस’ के लिए रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान अरुणाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और पूर्वोत्तर के समकालीन साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध कहानियों, संस्कृति और आवाजों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

उपमुख्यमंत्री ने ताबा के साहित्यिक सफर में निरंतर सफलता की कामना की। प्रशस्ति पत्र के अनुसार ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस: स्टोरीज फ्रॉम अरुणाचल प्रदेश’ ‘‘एक शानदार कथा-कृति है जो एक ऐसे परिदृश्य और लोगों को आवाज देती है जिनका भारतीय साहित्य में बहुत कम प्रतिनिधित्व होता है’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *