डेस्क :इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि इलाके में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो शुक्रवार के न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस से कम है।राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, तीन से छह जनवरी के बीच शहर में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान जब औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है, तो शीतलहर की घोषणा की जाती है।
