
दरभंगा। लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी का प्रांगण लोगों को खूब आकर्षित किया। एक साथ सैकड़ो तरह के फूलों के सजाबटो को देख लोग अचंभित हो रहे थे। प्लांटमेन
ऑफ दरभंगा, एक कुशल चिकित्सक, पुष्प प्रेमी, नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर समिति के सरंक्षक डॉ रामबाबू खेतान को नगर विधायक सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्तरी बिहार उद्यान समिति की अध्यक्ष, लता खेतान ने अपने अध्यक्षीय एवं
स्वागत संबोधन में यह जानकारी दी के हम लोगों की संस्था जनमानस के बीच प्रकृति प्रेम,हरियाली,जल संरक्षण,भूमि की उर्वरा शक्ति
का पोषण के लिए अपने कई कार्यक्रमों से जागृति का संचार करने में संलग्न रहती है। हमारे सभी सदस्य संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में
तत्पर रहते है। अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि संजय सरावगी,नगर विधायक,पूर्व मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रदर्शनी पूरे देश में अलग
स्थान रखती है। महासचिव राघवेन्द्र कुमार ने कहा हमारे सभी सदस्य संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में तत्पर रहते है। ऐसे आयोजन से सिर्फ
आंखों को सुकून मिलता है बल्कि संपूर्ण प्रकृति का संरक्षित और पोषण किया जा सकता है। डॉ. आर बी खेतान एवं डॉ. लता खेतान समिति की ओर से दरभंगा में तालाब संरक्षण से जुड़े मो तसीम नबाब को सम्मानित किया गया। समिति ने कार्यक्रम के बिच न्यूनतम कीमतो पर पौधों की बिक्री की जा रही थी। इस खास मौके पर डॉ बिनोद कुमार मिश्रा, शिव भगवान गुप्ता, विनोद पंसारी, डा राम बाबू खेतान, महासचिव राघवेंद्र
कुमार, मुकेश खेतान, नीरज खेरिया, मनोज डोकनिया, प्रकाश रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन तरुण मिश्रा ने किया, पुष्प और बागवानी विशेषज्ञ संजय सिन्हा और राजकुमार
पासवान ने यह बताया प्रदर्शनी में मेरीगोल्ड,गुलदाउदी,विभिन्न किस्म के गुलाब,डालिया,राउंड कैक्टस,ग्राफ्टेड प्लांट,सक्यूलेंट सॉन्ग ऑफ इंडिया, क्राटन,बोनसाई समेत कई प्रकार के फ्रूट प्लांट ओर्नामेंटल एवं मेडिसिनल प्लांट लगाए गए है। वही लगभग 23 स्कूलों की भागीदारी रही है। मो शकिर को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया धन्यवाद डा प्रतिमा आनंद ने दिया।
यह देखकर मन अत्यंत भावविभोर हो उठता है कि दरभंगा का फ्लावर शो समय के साथ और अधिक गौरवशाली होता जा रहा है। 1993 की वह पहली स्मृति आज भी हृदय में जीवित है, जब डॉ. खेतान डॉक्टर जयशंकर झा, श्री विनोद पंसारी आदि के प्रयासों से इस आयोजन ने दरभंगा की धरती पर जन्म लिया। तभी से इसकी सुगंध निरंतर फैलती रही है। एक सदस्य के रूप में मैं हर वर्ष पूरे मन, उत्साह और निष्ठा के साथ न केवल इसमें सम्मिलित होता रहा, बल्कि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इसे अपना कर्तव्य भी समझता रहा। भले ही सेवा के कारण कुछ वर्षों शारीरिक दूरी रही, पर मन और भावना सदैव इससे जुड़ी रही। डॉ. खेतान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलना अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। उन्हें हार्दिक बधाई।