डेस्क :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल मंत्रियों की संपत्ति घोषणाएं जारी कीं। सार्वजनिक किए गए विवरण के अनुसार, नीतीश कुमार के पास 20,552 रुपये नकद हैं और उनके तीन बैंक खाते हैं। उनके पटना सचिवालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) खाते में 27,217 रुपये, दिल्ली स्थित एसबीआई संसदीय भवन खाते में 3,358 रुपये और बोरिंग रोड शाखा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते में 27,191 रुपये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 11,32,753 रुपये मूल्य की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार और लगभग 2.03 लाख रुपये के आभूषण हैं। उनकी कुल चल संपत्ति का मूल्य 17,66,196 रुपये है। नीतीश कुमार के पास द्वारका स्थित पार्लियामेंट बिहार कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में एक फ्लैट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 1.48 करोड़ रुपये है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 68,455 रु. की मामूली वृद्धि दर्शाती है। मुख्यमंत्री के पास 11.32 लाख रु. की एक कार, 10 गायें और 13 बछड़े हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा बुधवार को राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इससे पता चलता है कि कैबिनेट में तीन को छोड़कर सभी मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर है। सबसे अमीर ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी हैं। उनकी कुल संपत्ति 42.68 करोड़ रु. है। इसमें उनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है। दूसरे नंबर पर पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद हैं। उनकी कुल संपत्ति 31.85 करोड़ रु. है।
