स्थानीय

दरभंगा : नगरपालिका लेखा समिति की बैठक में विश्वपति सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, कई सदस्य मनोनीत

दरभंगा (नासिर हुसैन)। नगर निगम में महापौर अंजुम आरा, स्थाई समिति सदस्य नफीसुल हक रिंकू व पूर्व पार्षद सिगबतुल्लाह खां की उपस्थिति में बिहार लेखा अधिनियम 2007 की धारा 98 (1) के आलोक में महापौर कक्ष में महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में नगरपालिका लेखा समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव

कराने हेतु बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विश्वपति मिश्रा, (पार्षद) सदस्य, नगरपालिका लेखा समिति को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राखी कुमारी (पार्षद) सदस्य, नगरपालिका लेखा समिति, नुजहत परवीन (पार्षद) सदस्य, नगरपालिका लेखा समिति, खलीकुज्जमा (पार्षद) सदस्य, नगरपालिका लेखा समिति, ज्योति कुमारी (पार्षद) सदस्य, नगरपालिका लेखा समिति सदस्य बनाए गए हैं। इस मौके पर महापौर ने माला पहनाकर सबका स्वागत किया।सर्वसम्मति से विश्वपति मिश्रा, पार्षद् (सदस्य) के नगरपालिका लेखा समिति का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें तथा अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों को लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *