
दरभंगा। अखिल भारतीय दिव्यांग संघ दरभंगा के नेतृत्व में सैकड़ो दिव्यांगों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
अखिल भारतीय दिव्यांग संघ, पोलो मैदान के निकट एवं जरूरतमंद सैकड़ो लोगों में दिव्यांगों, विधवा महिलाओ के बीच जिलाध्यक्ष, अमरनाथ नायक एवं सचिव, आमिर हुसैन के नेतृत्व में कंबल का वितरण किया गया। अमरनाथ नायक ने बताया समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी के सहयोग एवं प्रयास से दिव्यांगों एवं जरूरतमंद लगभग 100 लोगों के बीच इस करके की ठंड में कंबल का वितरण किया गया। सामाजिक सुरक्षा के द्वारा दिव्यांगों के बिच कंबल का वितरण किया गया। श्री नायक ने कहा हमेशा मदन सहनी एवं तकमीम अख्तर के द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाता रहा है। आने वाले समय में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर एवं दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी ने भी कंबल वितरण में जल्द सहयोग करने का वादा किया है। दरभंगा जिला दिव्यांग संघ के सचिव आमिर हुसैन ने कहा सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल का वितरण किया गया है और यहां के जिलाधिकारी की ओर से लाभ एवं अन्य कई व्यवस्थाएं चल रही हैं एवं समाज कल्याण के तरफ से भी कई व्यवस्थाएं गरीबों के लिए की जा रही है।