राष्ट्रीय

समुंदर का कातिल ‘ऑक्टोपस’, नौसेना के जिस INS वाघशीर सबमरीन में सवार हुईं सुप्रीम कमांडर वो कितनी घातक है

डेस्क :भारत की तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास में अपना नाम जोड़ लिया है और भारत में कुछ ऐसा करने वाली वह दूसरी राष्ट्रपति बन गई। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर एक पनडुब्बी सौटी की। इसके लिए राष्ट्रपति आईएनएस वाकशीर में सवार हुई जो भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी है। इसके साथ ही वह पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने फरवरी 2006 में विशाखापट्टनम से बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी यात्रा की थी। इस सीसटी के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *