डेस्क :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका, जहां तीन दिवसीय शहीदी सभा का आयोजन हो रहा है। यह वार्षिक समागम 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है। यह आयोजन दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा उनकी दादी माता गुजरी की स्मृति में किया जाता है।
