
दरभंगा। भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101 वीं जयंती पर दिगघी पश्चिम, काली मंदिर परिसर में गुंजन एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. गुंजन त्रिवेदी शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष, पिंटू भंडारी की अध्यक्षता में शुरु हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा के लोकप सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा। उनके विचारों और आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए भोजन स्वरूप खीर का भी वितरण किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने कहा जब तक मेरी सांस चलेगी। तब तक जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। मैं पहले भी समाज सेवा करता रहा हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ करता रहूंगा। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष,पिंटू भंडारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, अमरेश चौधरी,डॉ. राजेश कुमार, रंजन झा,अविनाश कश्यप,पृथ्वी चौधरी सहित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।