

देश में शांति और भाईचारा बनी रहे, हम विकास के आगे बढ़ते हुए हम जीवन को खुशियों के साथ बिताए : फादर
दरभंगा। होली रोज़री कैथोलिक चर्च,दोनार में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस का पावन पर्व
गहन श्रद्धा, आध्यात्मिक उल्लास और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। क्रिसमस का संदेशमानवता के लिए प्रेम, शांति, क्षमा, आशा और सेवा का आह्नान करता है। यह पर्व हमें जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ सौहार्द और करुणा के साथ जीवन जीने की प्रेरणा
देता है। क्रिसमस समारोह की शुरुआत मध्यरात्रि पवित्र मिस्सा (मध्य रात्रि में होली मास ) से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विश्वासियों ने भाग लेकर प्रभु यीशु के जन्म का स्मरण किया और विश्व में शांति एवं सद्भाव
के लिए प्रार्थना की। इस विशेष आराधना में क्रिसमस के धर्मवचनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया
कि प्रभु यीशु का जन्म अंधकार में प्रकाश, निराशा में आशा और टूटे हुए हृदयों के लिए सांत्वना बनकर
आया। मिस्सा के पश्चात गोशाला (क्रिब) के सामने कैरल गायन का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों,युवाओं और वयस्कों ने मिलकर प्रभु के आगमन की खुशी में मधुर भक्ति गीत गाए। यह दृश्य आनंद,
भक्ति और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक रहा। क्रिसमस दिवस की प्रातःकालीन पवित्र मिस्सा भी विशेष रूप से आयोजित की गई, जिसमें कैरल गायन के साथ प्रभु को धन्यवाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर विश्वासियों को अपने जीवन में मसीह के मूल्यों-प्रेम, सेवा, त्याग और विनम्रता को अपनाने का संदेश दिया गया। क्रिसमस के अवसर पर सभी नागरिकों के लिए चर्च परिसर खोल दिए गए थे, ताकि वे इस पर्व की खुशियों में सहभागी बन सकें। आम जनता क्रिसमस दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक चर्च परिसर में हजारों हजार लोगो ने आकर क्रिसमस की सजावट, क्रिब दर्शन और उत्सव के वातावरण का अनुभव करने के लिए आए। इसमें खासतौर से बच्चे क्रिसमस को सेलिब्रेट कर रहे थे। जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी संख्या में पुलिस यह जवानों की तैनाती की गई थी। एक और से आने और दूसरे और से बाहर जाने का रास्ता बनाया गया था जिससे वीर को नियंत्रित किया जा रहा था। मैनेजिंग कमेटी लगातार निगरानी रखते हुए सीसीटीवी कैमरे से भी पूरे परिसर की मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस बीच यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। गाड़ियों को यहां वहां ना लगे दिया जा रहा था। इस वर्ष होली रोज़री कैथोलिक चर्च, दोनार में क्रिसमस समारोह के सफल आयोजन में पल्ली परिषद के सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। संजीवन एक्का, माइकल, स्टीफन सर्पिस,राजी चाको,गेब्रियल दास, सनी पीटर,विशाल एवं आशीष ने योजना,समन्वय,व्यवस्था,
सजावट,स्वागत, अनुशासन बनाए रखने जैसे विभिन्न दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ किया गया और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। इनके साथ ही होली क्रॉस स्कूल की सिस्टर्स ने भी अपने सहयोग, मार्गदर्शन और सेवाभाव
से आयोजन को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से क्रिसमस का यह पर्व शांति, आनंद और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर होली
रोज़री कैथोलिक चर्च, डोनार के पल्ली पुरोहित ने दरभंगा शहर के समस्त नागरिकों को क्रिसमस का
संदेश देते हुए प्रेम,शांति,आशा और सेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस संपूर्ण आयोजन के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन और जिला पुलिस विभाग का अत्यंत सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है। होली रोज़री कैथोलिक चर्च उनके सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके कारण यह पावन पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण
में संपन्न हो रहा है। होली रोज़री कैथोलिक चर्च,दरभंगा की ओर से सभी नागरिकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हमारे समाज में प्रेम, शांति,एकता और मानवता के मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करे यही हमारी कामना है।
फादर रोय माथेव, पैरिश प्रिस्ट (पल्ली पुरोहित) सहायक पल्ली पुरोहित फादर नोबेल। जिन्होंने मिस्सा( पूजा ) चढ़ाया। फादर बाबू सकरी के पल्ली पुरोहित ने प्रवचन दिया। इस अवसर पर वॉलिंटियर्स,आशीष,अमन रोहन, मुन्ना जॉन महिमा, शारोंन सरपिस, सजीवन, रेमी, रज्जी, गेब्रियल, अनुग्रह, सनी, प्रिंस, सुधीर, एस. एम माइकल, स्टीवेन सरपिस आशीष कुमार सहित अन्य का अहम योगदान रहा।