डेस्क :उन्नाव रेप कांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के बाद विवाद गहराता जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक विवादित बयान देकर इस मामले में आग में घी डालने का काम किया है। क्या है विवादित बयान?
जब दिल्ली पुलिस द्वारा पीड़िता को इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घसीटकर हटाए जाने की तस्वीरें सामने आईं, तो मंत्री ओपी राजभर से इस पर सवाल पूछा गया। राजभर ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘इंडिया गेट? घर तो उनका उन्नाव है।’ उन्होंने आगे दलील दी कि कोर्ट ने सेंगर को परिवार से 5 किमी दूर रहने का आदेश दिया है, इसलिए असुरक्षित होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
