
दरभंगा। लहेरियासराय स्थित वीणा पाणी क्लब में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। ग्राहक को अति उपयोग यानी उपभोक्तावाद के भ्रम से निकलना होगा तभी आप अपना धन, समय और पूंजी को सहेज सकेंगे। यह बातें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव जयंत भाई कथीरिया जी ने कही। बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा आज हर व्यक्ति उपभोक्तावाद की जकड़न में है और बाजार उनको तरह-तरह के प्रलोभन देकर अपनी शिकंजे में ले रहा है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आम आदमी के लिए काम करता है और उन्हें उपभोक्तावाद से बचने की सलाह देता है साथ ही बाजार की जकड़नवादी सिद्धांत से बचने के लिए जागरण कर रहा है। इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं भारत माता विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मृदुला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम की पूर्व सदस्य डॉक्टर माला सिन्हा ने कहा उपभोक्ता आयोग में देरी से मिलने वाले न्याय से लोगों का भरोसा न्यायिक व्यवस्था पर बना नहीं पा रहा, इस दिशा में सरकार को गंभीर प्रयास करने होंगे। समाज से भी वह शिक्षाविद, प्रो. मधुरंजन प्रसाद ने कहा विलंब से न्याय मिलने से लोगों का भरोसा काम हो रहा है लेकिन ग्राहक पंचायत इस अलग को जगाने का प्रयास कर रहा यह अच्छी बात है। मौके पर नेत्रदान जैसे महान कार्य से जुड़े मनमोहन सरावगी ने उपभोक्ता जागरण के इस विषय को हर एक व्यक्ति के लिए आवश्यक बताया। क्षेत्र संगठन मंत्री, शिवाजी क्रांति ने कहा आज समाज आसानी से बदलने को तैयार नहीं वह रोज ठगी का शिकार हो रहा है जागृति ही ठगी से बचने का एक मात्र हथियार है। पूर्व से प्रकाशित हो रही ग्राहक पंचायत के पुनः प्रकाशन किए जाने पर अतिथियों ने साधुवाद देते हुए पत्रिका का विमोचन किया गया और इसे जनहित के लिए लाभकारी बताया। अतिथियों का स्वागत गीत होली मिशन स्कूल की छात्र प्रज्ञा,राजश्री, निकिता,शिवांगी, समृद्धि कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने किया। जिला सचिव अजीत कुमार और अमिताभ कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। मौके पर संगठन के पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, गिरेन्द्र मोहन चौधरी,हीराकांत झा, अविनाश कुमार,चंद्र मोहन सिंह, शिवशंकर कुमार,हेमचंद्र सिंह, आलोक कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार,शशि तिवारी,धर्म जागरण मंच के कन्हैया,महेश प्रजापति,आशुतोष कुमार सहित विभिन्न क्षेत्र से आए प्रबुद्धजन एवं महिलाएं उपस्थित थे।