राष्ट्रीय

दिल्ली : इंडिया गेट आउटर सर्किल पर आइसक्रीम वेंडर की हत्या करनेवाला गिरफ्तार

डेस्क : दिल्ली के इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात की जानकारी पुलिस को बुधवार देर शाम 8:30 बजे मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के हमदर्द नगर का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रभाकर आइसक्रीम बेच रहा था, तभी एक शख्स उसके पास आया और आइसक्रीम के रुपये देने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद शख्स आइसक्रीम वेंडर को चाकू मारकर फरार हो गया।

 

NEWS WATCH