बिहार

गाजियाबाद में 2 बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत; 2 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-नौ की सर्विस लेन पर रविवार देर रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।यह दर्दनाक हादसा महागुनपुरम सोसाइटी के पास रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक, वेव सिटी थानाक्षेत्र के डासना निवासी राशुद्दीन रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से डासना की ओर जा रहा था। उसके साथ खोड़ा क्षेत्र में रहने वाली बेबी नाम की महिला भी थी। महागुनपुरम सोसाइटी के पास एनएच-9 की सर्विस लेन पर सामने से हाईस्पीड बाइक पर अमन, विपिन और प्रेम आ रहे थे। बताया जा रहा है कि एक बाइक गलत दिशा से आने के कारण दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर तक सभी घायल सड़क पर पड़े तड़पते रहे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने अमन और राशुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेबी और विपिन की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बताया गया है कि अमन और विपिन गोल्फलिंक सोसाइटी स्थित एक क्लब में नौकरी करते थे और मूलरूप से नेपाल के रहने वाले थे।

 

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद दोनों मृतकों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आमने-सामने बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की विस्तृत जानकारी जुटा जा रही है। शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *