
दरभंगा। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक शोभन रोड स्थित शिव गार्डन रिजॉर्ट के सभागार में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा किया गया। सदस्यता अभियान चलाने सहित बाल विवाह नशा रोकथाम पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा संगठन अनुशासन से चलता है। संगठन परिवार का रूप होता है और परिवार को मिलकर कर आगे बढ़ना चाहिए। बाल विवाह और नशा मुक्त को लेकर संगठन जागरूकता अभियान चलाएंगे संगठन में जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है उन्हें निष्कासित किया जाएगा। राखी की ठंड में कंबल वितरण सहित कई सामाजिक कार्य किए जाएंगे। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील कुमार भारती, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्रजीत कुमार , प्रमंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कर्ण, दरभंगा जिला संयोजक विजय कुमार कर्ण, जिलाध्यक्ष कमरेश कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।