डेस्क :भारत सरकार ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है जिनमें दावा किया गया था कि नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन की सुरक्षा में सेंध लगाई गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि हाई कमीशन के बाहर केवल एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ था।प्रोपेगेंडा का खंडन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेशी मीडिया के कुछ हिस्सों में इस घटना को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमने इस घटना पर बांग्लादेश मीडिया के कुछ हिस्सों में गुमराह करने वाले प्रोपेगेंडा को देखा है। सच यह है कि 20 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के सामने लगभग 20-25 युवा इकट्ठा हुए और मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास की भयानक हत्या के विरोध में नारे लगाए, साथ ही बांग्लादेश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भी मांग की।’
